ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पृथ्वी परिभ्रमण दिवस ०8 जनवरी को मनाया गया! गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने दिया वैज्ञानिक व आध्यात्मिक संदेश।

By Shubh Bhaskar · 09 Jan 2026 · 52 views
पृथ्वी परिभ्रमण दिवस ०8 जनवरी को मनाया गया!
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने दिया वैज्ञानिक व आध्यात्मिक संदेश।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्रयागराज- पृथ्वी परिभ्रमण दिवस प्रतिवर्ष ०8 जनवरी को मनाया जाता है। इस अवसर पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं श्री राधे ब्रजवासी गौशाला ट्रस्ट के संस्थापक गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने पृथ्वी के परिभ्रमण से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए जनजागरूकता का संदेश दिया।
गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि पृथ्वी का परिभ्रमण जीवन, समय और मौसम के संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी अपने अक्ष पर घूमती है, जिसके कारण दिन और रात का निर्माण होता है। पृथ्वी का यह घूर्णन जीवन की निरंतरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
उन्होंने बताया कि पृथ्वी की परिभ्रमण गति लगभग 1670 किलोमीटर प्रति घंटे (465 मीटर प्रति सेकंड) होती है, जो भूमध्य रेखा पर मापी जाती है। इसी गति के कारण दिन-रात का चक्र संचालित होता है और 24 घंटे में पृथ्वी एक पूरा चक्कर लगाती है, जिसे हम एक दिन के रूप में पहचानते हैं।
गुरुवार ०8 जनवरी 2026 को प्रातः लगभग 11 बजे प्रयागराज के पावन गंगा घाट पर गो पुत्र संत धर्मदास महाराज ने एक अनोखी कथा के माध्यम से पृथ्वी परिभ्रमण के वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक महत्व को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के परिभ्रमण से ही मौसम चक्र, गर्मी-सर्दी का अंतर और जीवन का संतुलन बना रहता है।
उल्लेखनीय है कि गौ पुत्र धर्म दास महाराज मथुरा जिले के ब्रजवासी संत हैं, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गौ माताओं की सेवा और संरक्षण को समर्पित कर दिया है। वे पिछले पांच वर्षों से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के अभियान में निरंतर सक्रिय हैं। नंगे पांव देशभर में भ्रमण कर वे समाज को एकजुट करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।
महाराज ने कहा कि जैसे पृथ्वी का परिभ्रमण संतुलन बनाए रखता है, वैसे ही गौ माता का संरक्षण समाज और प्रकृति दोनों को बनाए रखता है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube