27 अप्रैल को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस- *डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
08 Jan 2026 ·
36 views
27 अप्रैल को संपूर्ण भारत में मनाया जाएगा गौ सम्मान दिवस- *डॉक्टर सुरेश चंद शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने गौ माता के सम्मान संरक्षण और सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए संपूर्ण भारत देश में 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस मनाने की विनम्र अपील करते हुए कहा है कि जिस प्रकार हिंदू समाज दीपावली होली नवरात्रि जैसे पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ सभी मानते आ रहे हैं, उसी प्रकार सभी भारतवासियों को 27 अप्रैल को गौ सम्मान दिवस प्रत्येक छोटे गांव से लेकर कस्बा,पंचायत, तहसील, जिला स्तर, प्रदेश स्तर, राष्ट्रीय स्तर तक सभी अपने-अपने क्षेत्र में गौ सम्मान दिवस मना कर गौ सेवा गौ पूजन एवं पूज्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित के नारे को लगाते हुए गौ माता के प्रति जन जागृति बढ़ाना और भारत सरकार से उचित सम्मान दिलाना है। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ०4-०5 साल से नंगे पैर घूम कर इस कार्य में जुटे हुए हैं। सभी देशवासियों से सहभागिता की अपील करते हुए एक जुट होकर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ने का अंजाम दे और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने के लिए संकल्प लेंवे।