ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर थोक फल एवं सब्जी मंडी बदहाली का शिकार, लाखों खर्च के बावजूद शौचालय जर्जर।

By Shubh Bhaskar · 07 Jan 2026 · 53 views
अलवर थोक फल एवं सब्जी मंडी बदहाली का शिकार, लाखों खर्च के बावजूद शौचालय जर्जर।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर की थोक फल एवं सब्जी मंडी इन दिनों बदहाल स्थिति से गुजर रही है। मंडी परिसर में बने शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। कहीं शौचालयों की दीवारें गिरने की कगार पर हैं तो कहीं उनके सामने कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे उनका उपयोग पूरी तरह बंद हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि मंडी समिति के अधिकारी और कर्मचारी इस स्थिति से भली-भांति परिचित होने के बावजूद अनजान बने हुए हैं।
मंडी समिति द्वारा सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है। व्यापारियों का आरोप है कि सफाई ठेकेदार न तो शौचालयों की नियमित सफाई करवा रहा है और न ही मंडी परिसर की। मजबूरन व्यापारियों को अपनी जेब से जमादार लगाकर सफाई करानी पड़ रही है। ठेकेदार पर केवल खानापूर्ति करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।
व्यापारियों ने बताया कि मंडी समिति द्वारा ठेकेदार को अब तक चार बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इनका कोई असर दिखाई नहीं दिया। उचित देखरेख के अभाव में मंडी में बने कई शौचालय पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। एक शौचालय के सामने ठेकेदार द्वारा कूड़े का ढेर लगा दिया गया है, जिससे वह पूरी तरह अनुपयोगी हो गया है। वहीं, जो शौचालय चालू अवस्था में है, उसकी चारों दीवारें जर्जर हालत में हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
शौचालयों में न तो गेट लगे हुए हैं। और न ही कोई प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है। मंडी परिसर में गार्ड तैनात होने के बावजूद शौचालयों के गेट उखाड़ कर ले जाना कई सवाल खड़े करता है। इसके साथ ही मंडी की चारदीवारी भी जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे चोरी की घटनाओं के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।
एक ओर शहर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव एवं जिला कलेक्टर द्वारा स्वच्छता को लेकर बेहतर कार्य किए जा रहे हैं, वहीं मंडी समिति की यह लापरवाही स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोलती नजर आ रही है। व्यापारियों ने दोषी ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने तथा मंडी परिसर में शीघ्र सफाई एवं मरम्मत की ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube