ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं जतन संस्थान द्वारा कानपुर खरबड़िया नंद घर में “खिचड़ी” रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन

By Shubh Bhaskar · 06 Jan 2026 · 23 views
अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं जतन संस्थान द्वारा कानपुर खरबड़िया नंद घर में “खिचड़ी” रेसिपी कार्यक्रम का आयोजन
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा राजस्थान उदयपुर कानपुर के खरबड़िया नंद घर में अनिल अग्रवाल फाउंडेशन एवं जतन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं, धात्री महिलाओं, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, किशोरियों एवं पूरे परिवार के लिए एक विशेष “खिचड़ी” रेसिपी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी आयु वर्ग के लोगों को पोषण, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि अच्छा स्वास्थ्य ही सच्ची सुंदरता है। संतुलित आहार, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, स्वच्छता बनाए रखना तथा घर पर उपलब्ध पोषक खाद्य पदार्थों का नियमित सेवन करने से शरीर स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बताया गया कि खिचड़ी एक संपूर्ण, पौष्टिक, हल्की एवं आसानी से पचने वाली रेसिपी है, जो छोटे बच्चों, गर्भवती व धात्री महिलाओं, किशोरियों तथा परिवार के सभी सदस्यों के लिए अत्यंत लाभकारी है। महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे इस रेसिपी को रोज़ाना अपने घरों में बनाकर बच्चों एवं परिवार के सदस्यों को खिलाएं, जिससे सभी का स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
गांव की महिलाओं ने अपने-अपने घरों से प्याज, आलू, हरी मिर्च, धनिया, गाजर, मटर, मसाले, इमली, मूंग की दाल आदि सामग्री लाकर कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इन सभी सामग्रियों से पौष्टिक खिचड़ी तैयार कर पोषण के महत्व को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।
कार्यक्रम में किशोरियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्हें स्वास्थ्य, संतुलित आहार एवं स्वच्छता ABC से संबंधित जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जमना जी द्वारा विस्तार से दी गई।
इस अवसर पर जतन संस्थान के क्लस्टर सुपरवाइज़र हीरा लाल मेघवाल, जमना जोशी, कार्यकर्ता रेखा डांगी एवं आशा जी द्वारा पोषण, स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं स्वयं की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं। कार्यक्रम में गीता जी एवं साइरा जी की भी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में कुल
15 महिलाओं,
8 किशोरियों,
एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले 16 बच्चों ने भाग लिया।
खिचड़ी सेवन के पश्चात सभी महिलाओं ने बताया कि एसीपी मलिक खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अत्यंत हेल्दी है। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे इस खिचड़ी को अपने-अपने घरों में नियमित रूप से बनाएंगी और परिवार के सभी सदस्यों को खिलाएंगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube