मुकेश सिंह राजपुरोहित बने परशुराम सेना जोधपुर संभाग के प्रभारी।
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
23 views
मुकेश सिंह राजपुरोहित बने परशुराम सेना जोधपुर संभाग के प्रभारी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- बालोतरा- जोधपुर संभाग के बालोतरा जिले में परशुराम सेना राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मीत गौतम ने संगठन का विस्तार करते हुए मुकेश सिंह राजपुरोहित को जोधपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग प्रभारी जितेन्द्र कुमार मिश्रा की अनुशंसा पर राष्ट्रीय प्रभारी दीपक दाधीच, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुजीत शर्मा तथा प्रदेश प्रभारी विनोद शर्मा की सहमति से की गई।
नवनियुक्त संभाग प्रभारी मुकेश सिंह राजपुरोहित खारवालों का बास, पचपदरा (जिला बालोतरा) के निवासी हैं। नियुक्ति के साथ ही उन्हें जोधपुर संभाग के सभी जिलों में एक माह के भीतर जिलाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कर संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुकेश सिंह राजपुरोहित की नियुक्ति पर विप्र बंधुओं एवं ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। साथ ही विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जोधपुर संभाग में परशुराम सेना का संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा।