ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज के भीलवाड़ा नगर प्रवेश में सम्मिलित होगा जैन सोशल ग्रुप*

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 25 views
*राष्ट्र संत पुलक सागर महाराज के भीलवाड़ा नगर प्रवेश में सम्मिलित होगा जैन सोशल ग्रुप*
सलुम्बर । नगर के जैन समाज के समाज सेवी जैन सोशल ग्रुप का 30 सदस्य का जथा शुक्रवार को राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर के चातुर्मास हेतु भीलवाड़ा नगर प्रवेश में सम्मिलित होने रवाना हुवा ।
जैन सोशल ग्रुप के प्रवक्ता कीर्ति गाँधी ने बताया कि साधु संतों की आहार विहार व निहार संबंधित और जिले में स्थित जीर्ण शीर्ण जिनालय की देख रेख हेतु इस जैन सोशल ग्रुप की स्थापना की गई है जिसे कई आचार्य उपाध्याय व साधु परमेष्ठी का आशीर्वाद प्राप्त है इसी क्रम में पहली दर्शन यात्रा हेतु शुक्रवार दोपहर को 30 यात्रियों का दल भीलवाड़ा रवाना हुवा ।
ग्रुप के जय प्रकाश के बताये अनुसार यात्रियों का जथा सलुम्बर से भीलवाड़ा किशनगढ़ राष्ट्र संत विहर्ष सागर महाराज के दर्शन कर रात्रि विश्राम करेगा प्रातः सीकर वात्सल्य वारिधि आचार्य पुलक सागर महाराज के दर्शन कर पदमपूरा छोटा गिरनार जहाँजपुर होते हुए रविवार रात्रि सलुम्बर पहुँचेगा यात्रा दल में वरिष्ठ प्रदीप दोषी धीरजमल भूता पूर्व सभापति प्रदुम्न कोडिया अनिल कोठारी महिपाल खेतावत कल्पेश पारडिया डॉ. कुंदन जैन रवि गाँधी दीपक सिंघवी हिमांशु पारडीया हित खेतावत दीपिका दोषी शकुंतला भूता जिज्ञासा गाँधी चेतना शाह मोना गाँधी उषा पारडीया वेशाली गाँधी आरधना खेतावत पूनम कोड़ीया सुलोचना खेतावत हिना सिंघवी नीलम पारडीया फाल्गुन गाँधी कृष्ठी गाँधी आदि सदस्य सम्मिलित थे ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube