पीपाड़ सिटी उपखंड अधिकारी ने किया पीएमश्री बालिका स्कूल का निरीक्षण
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
268 views
पीपाड़ सिटी उपखंड अधिकारी ने किया पीएमश्री बालिका स्कूल का निरीक्षण
पीपाड़ सिटी। शहर के पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय का उपखंड अधिकारी नेमाराम रॉयल ने निरीक्षण किया। केंद्र सरकार और पीएम श्री योजना के दिशानिर्देशों के तहत किए गए इस अवलोकन में उपखंड अधिकारी ने स्कूल की व्यवस्थाओं, रैंकिंग और शैक्षणिक स्तर की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने बोर्ड कक्षाओं की छात्राओं से संवाद कर सवाल पूछे और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए दिशा-निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया।विद्यालय का राजस्थान के टॉप 15 स्कूलों में चयन होने पर उपखंड अधिकारी ने पूरे विद्यालय परिवार को बधाई दी। प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने राज्य स्तरीय कार्यशाला में राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, एसीएस राजेश यादव और एसपीडी रश्मि शर्मा के समक्ष स्कूल की उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण दिया था, जिसकी उपखंड अधिकारी ने विशेष प्रशंसा की। इसके अलावा, 'परीक्षा पे चर्चा', 'प्रेरणा कार्यक्रम' और 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय की तीन छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने को उन्होंने एक बड़ी उपलब्धि बताया।अवलोकन के अंत में उपखंड अधिकारी ने स्टाफ मीटिंग लेकर बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विद्यालय का समस्त शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।