बूचपुरी में श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस उमड़ी श्रद्धा, भगवान श्रीराम की लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
8 views
बूचपुरी में श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस उमड़ी श्रद्धा, भगवान श्रीराम की लीलाओं का हुआ भावपूर्ण वर्णन
नागपाल शर्मा, माचाड़ी
माचाड़ी (अलवर): प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के निकट रैणी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालोली के गांव बूचपुरी स्थित राजकीय विद्यालय के पास यज्ञशाला हनुमानजी महाराज मंदिर में नारायण दास महाराज के सानिध्य में आयोजित श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कथा व्यास आचार्य पंडित संतोष शास्त्री महाराज ने भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्र, शिव धनुष भंग प्रसंग, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन तथा विभिन्न प्रेरणादायक लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भगवान श्रीराम की लीलाओं का रसपान कर भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान भजन-कीर्तन की मधुर प्रस्तुतियों पर महिला, पुरुष एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक झूमकर भगवान श्रीराम का गुणगान किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, धार्मिक मूल्यों एवं नैतिक जीवन के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरपंच रामसिंह मीणा, राधेश्याम बाबा, मुनीराम बाबा, हरिओम शर्मा, हरिओम मीणा, रत्तीराम पटेल, जगमोहन योगी, कमलेश बनिया, राहुल शर्मा, गुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह, हरसी मीणा, गीलाराम मीणा, छोटेलाल मीणा, नरेश पटेल, कजोड़ मीणा, कालूराम मीणा एवं खेमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रीराम कथा का समापन 29 जुलाई को होगा। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कथा समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित पधारकर श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं महाप्रसादी ग्रहण करने की अपील की है।