ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

27 जुलाई को अलवर में 5.50 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र- *महंत प्रकाशदास महाराज*

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 6 views
27 जुलाई को अलवर में 5.50 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर को सौंपा जाएगा प्रार्थना पत्र- *महंत प्रकाशदास महाराज*


*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- ठिकाना गंगाबाग राजगढ़ के महंत प्रकाशदास महाराज ने श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि देशभर में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण के प्रति जनजागरण के उद्देश्य से संत समाज द्वारा संचालित "गो सम्मान आह्वान अभियान" के दूसरे चरण की तैयारियां तेज़ हो गई हैं। अभियान के तहत 27 जुलाई को देश के प्रत्येक जिले में राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित प्रार्थना पत्र जिला कलेक्टरों के माध्यम से सौंपे जाएंगे।
अभियान के जिला संयोजकों ने भी बताया कि अलवर जिले में करीब 5.50 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। देशभर में इस अभियान के तहत 15 करोड़ हस्ताक्षर एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है।
आयोजकों के अनुसार अभियान का प्रथम चरण 27 अप्रैल को गाय माता और नंदी बाबा की प्रतीकात्मक अध्यक्षता में आयोजित किया गया था, जिसे व्यापक जनसमर्थन प्राप्त हुआ और इसे गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किए जाने का दावा किया गया। अब दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए देशभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में राजगढ़ (अलवर) में एक भव्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान की रूपरेखा, हस्ताक्षर अभियान और 27 जुलाई के कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गोभक्त, साधु-संत एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़कर गौ संरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर करने और 27 जुलाई के कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
आयोजकों ने विश्वास जताया कि अलवर जिले से बड़ी संख्या में लोगों का समर्थन प्राप्त होगा और 5.50 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपकर गौ संरक्षण की मांग को मजबूती से सरकार तक पहुंचाया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube