जगन्नाथ मेला महोत्सव के अवसर पर 26 जुलाई को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन। *पीयूष जाडला*
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
11 views
जगन्नाथ मेला महोत्सव के अवसर पर 26 जुलाई को विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन। *पीयूष जाडला*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर श्री जगन्नाथ जी महाराज के पावन मेला महोत्सव के अवसर पर 26 जुलाई 2026 (रविवार) को रूपवास स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में चतुर्थ विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।
कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन अलवर के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर मानव सेवा के इस महायज्ञ में भाग लेने की अपील की है। उनका कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायक सिद्ध हो सकता है।
रक्तदान शिविर में आने वाले सभी रक्तदाताओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई है। आयोजन समिति ने समाज के युवाओं,सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इससे अनेक लोगों को नया जीवन मिलता है।
आयोजकों का विश्वास है कि धार्मिक आस्था और सामाजिक सेवा के इस संगम के माध्यम से अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए प्रेरित होंगे तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया संघ के तहसील उपाध्यक्ष और अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी विप्र फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष पीयूष शर्मा जाडला द्वारा दी गई।