ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान को लेकर तैयारी बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित।

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 7 views
अलवर में 27 जुलाई के हस्ताक्षर अभियान को लेकर तैयारी बैठक व प्रेस वार्ता आयोजित।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग के समर्थन में 27 जुलाई को प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से अलवर में तैयारी बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अभियान के तहत राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र सौंपने तथा व्यापक हस्ताक्षर अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं, गौभक्तों और सामाजिक संगठनों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर हिंदूवादी नेता ज्ञानदेव आहूजा,श्री कृष्ण गोशाला के संचालक सीए किशन गुप्ता, मौनी बाबा गौशाला के संचालक एवं अभियान के प्रवक्ता राजेश जोशी,विभाग गोरक्षा प्रमुख नाहर सिंह पांचाल,उप प्रमुख एडवोकेट बी.एल. यादव,गो सम्मान आवाहन अभियान के शहर अध्यक्ष तेज सिंह यादव, बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,राम अवतार शर्मा(रामू डिशवाला), पूर्व पार्षद गिरीश दीक्षित तथा प्रशांत मदनानी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के प्रवक्ता राजेश जोशी ने बताया कि 27 जुलाई को आयोजित होने वाले हस्ताक्षर अभियान एवं ज्ञापन कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर अधिक से अधिक जनसमर्थन जुटाना है।
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में ज्ञानदेव आहूजा ने सभी गौभक्तों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों से 27 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे भवानी तोप चौराहे पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिकाधिक लोगों की सहभागिता से अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिलेगा और राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube