राजगढ़ में श्री जगन्नाथ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, रथयात्रा और मुंह दिखाई की रस्में संपन्न।
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
7 views
राजगढ़ में श्री जगन्नाथ महोत्सव का हुआ भव्य समापन, रथयात्रा और मुंह दिखाई की रस्में संपन्न।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ नगर में आयोजित श्री जगन्नाथ महोत्सव का समापन शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ हुआ। महोत्सव के अंतिम दिन आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि पर भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी के विवाह उपरांत भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा से पूर्व भगवान श्री जगन्नाथ को गार्ड ऑफ ऑनर (सशस्त्र सलामी) दी गई और विधिवत रथ पर विराजमान कराया गया।
घंटे-घड़ियालों और जयघोष के बीच निकली रथयात्रा से पूरा नगर "जय जगन्नाथ" के उद्घोष से गूंज उठा। मुख्य मार्ग पर महंत प्रकाशदास महाराज व उनके उतराधिकारी उमाशंकर उर्फ गुड्डू महाराज द्वारा पुजा अर्चना कर पुष्प वर्षा की गई। मुख्य मार्ग पर आने वाले विभिन्न मंदिरों में भगवान श्री जगन्नाथ एवं माता जानकी की आरती उतारी गई। चौपड़ बाजार स्थित श्री मंदिर पहुंचने पर भगवान श्री जगन्नाथ को पुनः गार्ड ऑफ ऑनर देकर मंदिर में विराजमान कराया गया तथा श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर दर्शन किए।
मंदिर महंत पूर्ण दास, पंडित मदन मोहन शास्त्री (एडवोकेट) एवं पंडित रोहित शर्मा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि शुक्रवार सुबह 10 बजे राजू कश्मीर द्वारा चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आशाढ़ शुक्ल दशमी तिथि को प्रातः 10बजे माता जानकी की पारंपरिक मुंह दिखाई की रस्म श्रद्धालु भक्त महिलाओं और मंदिर महंत द्वारा अदा की गई। इससे पूर्व माता जानकी का पूजन अर्चन किया गया। और पूजा अर्चना के उपरांत माता जानकी को मीठे चावल और सफेद रसगुल्ले का भोग लगाया गया। इस दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाकर माता जानकी को रिझाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मंदिर महंत पूर्ण दास, एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा,पवन सिंह नरूका, सुशील शर्मा,कांती चंद, हरिराम शर्मा,मुकेश जोशी, गायत्री देवी,मीनू शर्मा, मीनू खूंटेटा,शीला खूंटेटा, नेहा खूंटेटा,गुड्डी गुप्ता,चंद शर्मा, पुष्पा गुप्ता,संतोष शर्मा, राजेंद्र शर्मा,लोकेश जैन, हरिओम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।