ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पेपर लीक विवाद पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा।

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 55 views
पेपर लीक विवाद पर पहली बार प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश, फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा।


(नई दिल्ली- देशभर में पेपर लीक मामलों को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार देर रात करीब तीन मिनट का वीडियो संदेश जारी कर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि सरकार भली-भांति समझती है कि पेपर लीक कोई छोटी घटना नहीं है, बल्कि इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके परिवारों के सपनों को गहरी ठेस पहुंची है।
प्रधानमंत्री ने बताया कि पिछले करीब ढाई महीनों में जांच एजेंसियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पेपर लीक मामलों में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता छात्रों का एक वर्ष बर्बाद होने से बचाना थी। इसी उद्देश्य से रिकॉर्ड समय में दोबारा परीक्षा आयोजित कराई गई और 19 जुलाई को उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब देशभर से सफल विद्यार्थियों की खुशखबरी सामने आ रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में घोषणा की कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की शीघ्र सुनवाई के लिए विशेष फास्ट-ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। इसके साथ ही दोषियों के लिए कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला विधेयक पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल के समक्ष रखा जाएगा और संसद के वर्तमान सत्र में इसे जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और सरकार ऐसे अपराधों पर सख्त कार्यवाही के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube