ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अच्छी वर्षा की कामना लेकर बालाजी की छतरी में वृष्टि यज्ञ शुरू वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, किसानों की खुशहाली के लिए दी गई आहुतियां

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 17 views
अच्छी वर्षा की कामना लेकर बालाजी की छतरी में वृष्टि यज्ञ शुरू
वैदिक मंत्रों से गूंजा परिसर, किसानों की खुशहाली के लिए दी गई आहुतियां

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/क्षेत्र में समय पर अच्छी वर्षा, फसलों की हरियाली और जन-जन की खुशहाली की मंगल कामना को लेकर शाहपुरा स्थित बालाजी की छतरी में भव्य वृष्टि यज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्री हनुमान जी महाराज के सान्निध्य में बालाजी सेवा समिति एवं श्रद्धालु भक्तों के सहयोग से यह अनुष्ठान श्रद्धा और आस्था के साथ चल रहा है।
वैदिक विधि से आहुतियां, सुख-समृद्धि की प्रार्थना:
यज्ञ वेदी पर वैदिक ऋचाओं के बीच विद्वान पंडितों ने विधि-विधान से आहुतियां अर्पित कीं। भगवान से प्रार्थना की गई कि इंद्रदेव समय पर मेहरबान हों, क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा हो, ताल-तलैया लबालब भरें, खेतों में फसलें लहलहाएं और हर घर में सुख-समृद्धि का वास हो।
श्रद्धा का उमड़ा सैलाब:
सुबह से ही बालाजी की छतरी परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर यज्ञ में आहुति दी और अपने परिवार, समाज व समूचे क्षेत्र की मंगलकामना की। वैदिक मंत्रोच्चार, शंख-घंटे की ध्वनि और भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
समिति ने की सहभागिता की अपील:
बालाजी सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह वृष्टि यज्ञ विशेष रूप से शाहपुरा अंचल में अच्छी बारिश की कामना को लेकर किया जा रहा है। समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से यज्ञ में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube