राजगढ़ क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने थाने में रिपोर्ट देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
By Shubh Bhaskar ·
24 Jul 2026 ·
9 views
राजगढ़ क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, पति ने थाने में रिपोर्ट देकर निष्पक्ष जांच की मांग की।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ थाना क्षेत्र के बूचपुरी गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद थाना राजगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थी ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, बूचपुरी निवासी शिवराम पुत्र ख्यालीराम मीणा ने बताया कि उसकी पत्नी कमला देवी 23 जुलाई 2026 की शाम करीब ०7 बजे खेत में फसल को पशुओं से बचाने के लिए गई थीं। आरोप है कि खेत में किसी जहरीले जानवर ने उन्हें पैर में काट लिया, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अलवर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद शिवराम ने थाना राजगढ़ में लिखित रिपोर्ट देकर मामले में जांच कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर ही चल सकेगा। श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी वाट्सएप से सरपंच रामसिंह मीणा द्वारा दी गई।