ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बारिश के दौरान बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेनकोट व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग।

By Shubh Bhaskar · 24 Jul 2026 · 21 views
बारिश के दौरान बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेनकोट व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन (एटक) ने प्रदेश में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी फील्ड कर्मचारियों को तत्काल रेनकोट व सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह चौहान,अलवर जिला यूनियन अध्यक्ष गजराज सिंह ने ऊर्जा विभाग के शासन सचिव एवं जयपुर डिस्कॉम के अध्यक्ष को पत्र भेजकर आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।
फेडरेशन ने पत्र में कहा है कि बारिश के मौसम में फील्ड में कार्यरत बिजली कर्मचारियों को विद्युत आपूर्ति बहाल करने और अन्य तकनीकी कार्यों के दौरान अत्यधिक जोखिम का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेनकोट व सुरक्षा उपकरण एक आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (PPE) है, लेकिन अधिकांश कर्मचारियों को यह उपलब्ध नहीं कराया गया है।
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिजली कर्मचारियों को हर माह निर्धारित बिलिंग लक्ष्य पूरा करने के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। खराब मौसम में बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के कार्य करना उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। इससे वितरण कंपनियों की कार्यप्रणाली और छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
राजस्थान बिजली वर्कर्स फेडरेशन ने ऊर्जा विभाग से मांग की है कि सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर फील्ड में कार्यरत बिजली कर्मचारियों को शीघ्र रेनकोट सहित सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं,ताकि बारिश के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और वे सुरक्षित वातावरण में अपनी सेवाएं दे सकें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube