डूंगरपुर में ग्राम विकास अधिकारी 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jul 2026 ·
9 views
डूंगरपुर में ग्राम विकास अधिकारी 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- राजस्थान के डूंगरपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने डूंगरपुर जिले की सागवाड़ा तहसील स्थित ग्राम पंचायत फलातेड में बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर को ०3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी जगदीश डामोर ने शिकायत दी थी कि उसका टेंट हाउस का व्यवसाय है। उसने प्रशासन गांव के संग अभियान के दौरान ०6 मई और ०7 जुलाई 2026 को ग्राम पंचायत फलातेड में आयोजित कार्यक्रमों में टेंट की व्यवस्था की थी। दोनों कार्यक्रमों के कुल 14,100 रुपये के बिल भुगतान के लिए प्रस्तुत किए गए थे।
आरोप है कि बिल पास करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर ने ०5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी ०3 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।
इसके बाद एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर उप महानिरीक्षक डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में डूंगरपुर एसीबी टीम ने ट्रैप कार्यवाही की। टीम ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से ०3 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि भ्रष्टाचार की किसी भी शिकायत की सूचना टोल फ्री हेल्पलाइन 1064 अथवा व्हाट्सएप हेल्पलाइन 9413502834 पर 24×7 उपलब्ध कराएं। ब्यूरो ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ताओं के वैध कार्यों में हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।