ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गो-तस्करी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 14 views
गो-तस्करी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार


महराजगंज तराई पुलिस की कार्रवाई, गैंगलीडर समेत सभी वांछित अभियुक्त न्यायालय भेजे गए

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 23 जुलाई। महराजगंज तराई थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में कुख्यात गो-तस्करी/गोकशी गिरोह के पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, गैंगलीडर मुन्नान उर्फ मन्नान पुत्र नजीर निवासी शिवानगर अपने साथियों सोनू खां, कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला और फकरुद्दीन के साथ मिलकर कथित रूप से आर्थिक लाभ के लिए गोवंश के बछड़ों का वध कर मांस बेचने का संगठित अपराध करता था। इस संबंध में 22 जुलाई 2026 को महराजगंज तराई थाने में मुकदमा संख्या 87/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी ललिया देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार को कौवापुर मोड़ के पास से गैंगलीडर मुन्नान उर्फ मन्नान, कल्पू, शौकत अली, समीउल्ला तथा फकरुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित थे। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube