ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शक्तिपीठ धनोप माता के दानपात्र से निकले 33.41 लाख, आठ घंटे चली राशि की गणना धनोप माता में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, दो माह में दानपात्र में आए 33.41 लाख रुपए

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 7 views
शक्तिपीठ धनोप माता के दानपात्र से निकले 33.41 लाख, आठ घंटे चली राशि की गणना
धनोप माता में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था, दो माह में दानपात्र में आए 33.41 लाख रुपए

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

फूलियाकलां/उपखंड क्षेत्र के जन-जन की आस्था के प्रमुख केंद्र शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर का दानपात्र सुबह विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार खोला गया। मंदिर ट्रस्ट सचिव रमेशचंद्र पंडा ने बताया कि प्रातः 6:30 बजे सुबह की आरती से पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत की उपस्थिति में पुजारियों, ट्रस्ट पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं के समक्ष दानपात्र खोला गया।
मंदिर अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत ने बताया कि दानपात्र से प्राप्त राशि की गणना सुबह 6:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक लगातार आठ घंटे चली। इस दौरान दानपात्र से 33 लाख 41 हजार 556 रुपए की राशि प्राप्त हुई, जो श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रतीक है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 22 मई को दानपात्र खोला गया था, जिसमें 26.59 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी। इस बार दानराशि में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
दानराशि की गणना के दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राणावत, सचिव रमेशचंद्र पंडा, ट्रस्टी कैलाश चंद्र पंडा, प्रदीप पंडा एवं कालू पंडा, ट्रस्ट कैशियर महेश चंद्र जोशी, कर्मचारी हेमेंद्र सिंह राणावत, सुनील कुमार पाड़लेचा, लाला माली, उमराव सिंह, महावीर माली, हेमराज भील सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube