11 से 13 अगस्त तक नई दिल्ली में होगा 12वां इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो एवं स्वदेशी मेला।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jul 2026 ·
7 views
11 से 13 अगस्त तक नई दिल्ली में होगा 12वां इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो एवं स्वदेशी मेला।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- दिल्ली- सूक्ष्म,लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की इकाइयों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और व्यवसाय विस्तार का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 11 से 13 अगस्त 2026 तक प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 12वां इंडिया इंटरनेशनल एमएसएमई स्टार्टअप एक्सपो एंड समिट एवं एमएसएमई स्वदेशी मेला-2026 आयोजित किया जाएगा।
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक हरीश मित्तल ने बताया कि एमएसएमई डेवलपमेंट फोरम द्वारा आयोजित इस मेले में जिले की एमएसएमई एवं वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) से जुड़ी इकाइयों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन,विपणन,खरीदार- विक्रेता संपर्क,ब्रांडिंग तथा व्यवसाय विस्तार का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एमएसएमई एवं ओडीओपी इकाइयां अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र, अलवर में कार्यालय समय के दौरान संपर्क कर सकती हैं।
महाप्रबंधक ने बताया कि इस आयोजन में भाग लेने वाली इकाइयों को राजस्थान एमएसएमई पॉलिसी-2024 तथा ओडीओपी पॉलिसी-2024 के तहत मेलों एवं प्रदर्शनियों में सहभागिता के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान का लाभ भी प्राप्त हो सकेगा। यह आयोजन स्थानीय उद्यमियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को पहचान दिलाने और नए व्यावसायिक अवसर प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।