ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बालेटा राजकीय बालिका विद्यालय में गणित मेले का आयोजन, छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 62 views
बालेटा राजकीय बालिका विद्यालय में गणित मेले का आयोजन, छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा।
बालेटा राजकीय बालिका विद्यालय में गणित मेले का आयोजन, छात्राओं ने प्रदर्शित की रचनात्मक प्रतिभा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(राजगढ़अलवर):-मालाखेडा़- अलवर जिले के मालाखेड़ा उपखंड के स्थानीय राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालेटा में 'लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन' के 'रोड टू स्कूल' कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय 'गणित मेले (Math Fair)' का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य छात्राओं में गणित विषय के प्रति भय को दूर करना तथा खेल-खेल में व्यावहारिक एवं रोचक तरीके से गणितीय अवधारणाओं को समझाना था।
मेले में विद्यालय की छात्राओं ने गणित से संबंधित विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) और आकर्षक मॉडल तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में 2D एवं 3D आकृतियों के माध्यम से क्षेत्रफल और परिमाप को समझाने वाले मॉडल, अबाकस एवं संख्या प्रणाली चार्ट, समय और कोणों को दर्शाने वाली गणितीय घड़ियां, भिन्न (Fraction) को समझाने वाले रंग-बिरंगे फ्रैक्शन व्हील,पाइथागोरस प्रमेय का व्यावहारिक मॉडल तथा पहाड़े,सुडोकू और संख्या पहेलियों पर आधारित गणितीय खेल एवं बोर्ड गेम्स प्रमुख आकर्षण रहे।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने आगंतुकों को अपने मॉडल्स का प्रदर्शन कर गणितीय सिद्धांतों को सरल एवं रोचक ढंग से समझाया। उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं के नवाचार,रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए ऐसे आयोजनों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए उपयोगी बताया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य संगीता गौड़ के साथ लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन की ओर से ESD सद्दाम हुसैन,SRP सतीश चौधरी, RP मोनिका एवं अमीषा गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के नवाचार आधारित शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube