छात्र आंदोलन के समर्थन में सीपीआई का प्रदर्शन, पुलिस कार्यवाही की निंदा।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jul 2026 ·
7 views
छात्र आंदोलन के समर्थन में सीपीआई का प्रदर्शन, पुलिस कार्यवाही की निंदा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को अपने जिला कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।
सीपीआई के जिला सचिव तेजपाल सैनी ने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनरत छात्रों के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का पार्टी कड़ा विरोध करती है। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों को बलपूर्वक दबाने के बजाय सरकार को उनसे संवाद करना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर 27 जुलाई को अलवर सहित सभी शाखा स्तर पर छात्र आंदोलन के समर्थन और सरकार की नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।
प्रदर्शन में राजकुमार बक्शी, मनमोहन सैनी,कालीचरण जोशी,शचीन्द्र कौशिक,पदम शर्मा,बुद्धिलाल,प्यारेलाल शर्मा,सियाराम गुर्जर,कैलाश सैनी,मनीष,ब्रजमोहन मिश्रा, अनिल कुमार मेहता,देवराज सिंह,लविश कुमार,पीताम्बर सैनी,भोलाराम शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।