गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 2026 की पहली गोस्वामणी का किया आयोजन।
By Shubh Bhaskar ·
05 Jan 2026 ·
19 views
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 2026 की पहली गोस्वामणी का किया आयोजन।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर सन 2026 की पहली गोस्वामणी का आयोजन मोनी बाबा की गौशाला, ईटाराणा फाटक के पास किया गया। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के अलवर जिले में चल रहे “संगठन सशक्तिकरण पखवाड़ा” के अंतर्गत समन्वयक आदरणीय रघुनाथ अग्रवाल (नरेडी) के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के पी.पी. नरेश गुप्ता, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र जोशी (लखन भाई), युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण जैन, मोर्चा मंत्री मोहन सिंह, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, विष्णु शर्मा, रीडर रामबाबू शर्मा, बबली भाई, समाजसेवी गोरधन लाल खेमानी, गौ सेवक नागपाल शर्मा सहित अनेक गौ सेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गौशाला संचालक राजेश जोशी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत में श्री नरेडी ने गौशाला परिसर में विराजमान श्री राधा-कृष्ण एवं हनुमान जी महाराज की प्रतिमाओं को दंडवत प्रणाम किया तथा गौ सेवक जानकी दास महाराज एवं बालक दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात गोस्वामणी के अंतर्गत गौ माताओं को हरा चारा, गुड़, दलिया, मेथी खल एवं ककड़ी खिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ संरक्षण, गौ सेवा एवं गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा समाज से इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।