ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर का लोक उत्सव : भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव विषय पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 14 views
अलवर का लोक उत्सव : भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव विषय पर निबंध प्रतियोगिता संपन्न।

50 से अधिक विद्यालयों के ०5 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- श्री जगन्नाथ मेला कमेटी, अलवर के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुवार को जिले के 50 से अधिक विद्यालयों में एक साथ "अलवर का लोक उत्सव : भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता सुबह ०9 बजे से 10 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 5,000 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
निबंध प्रतियोगिता के संयोजक ओ.पी. शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता तीन वर्गों—सब जूनियर (कक्षा ०3 से ०5), जूनियर (कक्षा ०6 से ०8) तथा सीनियर (कक्षा ०9 से 12)—में आयोजित की गई। प्रतिभागी विद्यार्थियों ने भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के इतिहास, धार्मिक महत्व, सांस्कृतिक परंपराओं तथा लोक जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अलवर के इस ऐतिहासिक लोक उत्सव की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा।
सह-संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के साथ-साथ पांच-पांच सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों को भी श्री जगन्नाथ मेला कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन मंडल की सदस्य पायल गर्ग ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा भारतीय लोक संस्कृति,सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था का जीवंत प्रतीक है। सदियों से चली आ रही यह परंपरा समाज में एकता,समरसता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश देती रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ते हुए उनमें अपनी संस्कृति के प्रति गर्व और जागरूकता का भाव विकसित करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube