ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खोह-दरीबा तिराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन,पीएम मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 8 views
खोह-दरीबा तिराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन,पीएम मोदी व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- टहला- नीट पेपर लीक और राम मंदिर चंदा चोरी के मुद्दे को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टहला के नेतृत्व में खोह-दरीबा तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टहला के अध्यक्ष हनुमान सहाय शर्मा की मौजूदगी में आयोजित किया गया। वक्ताओं ने नीट पेपर लीक प्रकरण और अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी टहला के उपाध्यक्ष लाडली शरण कौशिक,मंडल अध्यक्ष गोलाकाबास किशनलाल वर्मा,उप जिला प्रमुख श्रीमती ललिता मीणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश चंद मीणा,रामवतार कालोंत, श्रवण कुमार,राहुल कुमार, सुखराम,ओमप्रकाश शर्मा, राम खिलाड़ी,पवन शर्मा, रामबख्श,कल्लू खो,किलाण सहाय,मीठूलाल,महेश मीणा, छोटेलाल प्रजापत,अनूप कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube