ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 8 views
नीट पेपर लीक सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला फूंका।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर नीट पेपर लीक, महंगाई,बेरोजगारी और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अलवर के बैनर तले बुधवार को नंगली सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के सपनों को कुचल रही है और कांग्रेस इस मुद्दे पर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर विफल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि आज का विरोध प्रदर्शन जनता के बढ़ते आक्रोश का प्रतीक है।
कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नीट पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही कर छात्रों को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नंगली सर्किल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube