गंगा बाग में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 23 जुलाई को होगी भगवान की वापसी।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jul 2026 ·
8 views
गंगा बाग में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, 23 जुलाई को होगी भगवान की वापसी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के तहत गंगा बाग में आयोजित मेले में सातवें दिन भी श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। मेले में दिनभर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और विभिन्न मनोरंजन एवं खरीदारी की दुकानों पर लोगों की चहल-पहल बनी रही।
मंदिर महंत पंडित मदनमोहन शास्त्री एवं पंडित रोहित शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को भगवान श्री जगन्नाथ एवं माता जानकी का भव्य वरमाला महोत्सव संपन्न हुआ था। इसके बाद 21 और 22 जुलाई को मेला गंगा बाग में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई, आषाढ़ शुक्ल नवमी को भगवान श्री जगन्नाथ माता जानकी को ब्याह कर पुनः अपने श्री मंदिर लौटेंगे। इसी के साथ श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव का विधिवत समापन होगा।
*हर कदम मेले दर्शन की ओर*
गंगा बाग चौराहे से लेकर मेला स्थल तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कदम मेले दर्शन की ओर चलते देखें गये।मेले में खेल-मनोरंजन, चाट-पकौड़ी, मनिहारी, झूले सहित विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने मेले का आनंद लिया।
मंदिर महंत ने बताया कि रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ का ऐतिहासिक गरुड़ रथ जब-जब मार्ग में रुकता है, तब बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं रथ के नीचे से निकलकर अपनी मनोकामनाएं मांगती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन से की गई प्रार्थना भगवान जगन्नाथ अवश्य पूरी करते हैं तथा परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
उन्होंने बताया कि 24 जुलाई, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे श्री मंदिर में माता जानकी की 'मुंह दिखाई' की रस्म श्रद्धापूर्वक आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।मेले आई आर एस अधिकारी मिश्रीलाल मीना द्वारा शीतल जल की प्याऊ लगाई गई इसी तरह ब्राह्मण समाज सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भी प्याऊ लगाकर सेवा धर्म का लाभ लिया।