ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान पुलिस में कॉन्ट्रैक्ट पर ०5 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, ₹45 हजार प्रतिमाह मिलेगा मानदेय।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 7 views
राजस्थान पुलिस में कॉन्ट्रैक्ट पर ०5 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती, ₹45 हजार प्रतिमाह मिलेगा मानदेय।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राजस्थान पुलिस मुख्यालय ने पुलिसिंग को आधुनिक, तकनीक आधारित और डेटा संचालित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'यंग प्रोफेशनल्स' के पांच पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ युवाओं की सेवाएं लेकर अपराध नियंत्रण,सड़क सुरक्षा,नशा नियंत्रण, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तथा नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को और अधिक मजबूत बनाना है।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा की पहल पर जारी इस भर्ती प्रक्रिया के संबंध में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (अपराध) बिपिन कुमार पाण्डेय ने बताया कि क्राइम डेटा एनालिस्ट,नवीन न्याय संहिताओं की मॉनिटरिंग,रोड सेफ्टी,ड्रग कंट्रोल तथा एआई इन पुलिसिंग के लिए एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को ₹45,000 प्रतिमाह का निश्चित मानदेय दिया जाएगा तथा उनकी नियुक्ति एक वर्ष के लिए पुलिस मुख्यालय, जयपुर में होगी।
उन्होंने बताया कि चयनित युवा विशेषज्ञ महिला एवं बाल अपराध सहित विभिन्न अपराधों के आंकड़ों का विश्लेषण,भारतीय न्याय संहिता (BNS),भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) के प्रभावी क्रियान्वयन की मॉनिटरिंग, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों का अध्ययन,मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का विश्लेषण तथा पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित तकनीकों के उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य करेंगे।
भर्ती से संबंधित आवेदन पत्र, शैक्षणिक योग्यता,अनुभव, आयु सीमा एवं अन्य आवश्यक जानकारी राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की एक पीडीएफ तैयार कर ई-मेल के माध्यम से adgp.reorganisation@rajpolice.gov.in पर भेज सकते हैं। आवेदन ऑफलाइन भी पुलिस मुख्यालय, लालकोठी, जयपुर के कक्ष संख्या-217 (द्वितीय तल) में व्यक्तिगत रूप से अथवा डाक के माध्यम से जमा किए जा सकते हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन प्रकाशित होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर आवेदन पुलिस मुख्यालय में प्राप्त होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को किसी भी संशोधन या नई सूचना के लिए राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube