ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भगवान जगन्नाथ मेला महोत्सव पर 23 जुलाई को होगी निबंध प्रतियोगिता, ०5 हजार से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग।

By Shubh Bhaskar · 23 Jul 2026 · 4 views
भगवान जगन्नाथ मेला महोत्सव पर 23 जुलाई को होगी निबंध प्रतियोगिता, ०5 हजार से अधिक विद्यार्थी लेंगे भाग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री जगन्नाथ मेला कमेटी के तत्वावधान में भगवान जगन्नाथ जी मेला महोत्सव के उपलक्ष्य में 23 जुलाई 2026 को अलवर शहर के विभिन्न विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से 10:00 बजे तक आयोजित होगी।
प्रतियोगिता संयोजक ओ.पी. शर्मा ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता का विषय "अलवर का लोक उत्सव भगवान श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव" रखा गया है। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित होगी,जिसमें सब जूनियर (कक्षा ०3 से ०5), जूनियर (कक्षा ०6 से ०8) तथा सीनियर(कक्षा०9 से12) के विद्यार्थी भाग लेंगे। सभी प्रतिभागियों को निर्धारित विषय पर लगभग 300 शब्दों का निबंध लिखना होगा।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अलवर के 50 से अधिक विद्यालयों के लगभग 5,000 से अधिक विद्यार्थियों के भाग लेने की संभावना है, जिससे यह आयोजन जिले की सबसे बड़ी शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शामिल होगा।
सह-संयोजक कपिल शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा प्रत्येक वर्ग में पाँच-पाँच सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा भारतीय लोक संस्कृति, सनातन परंपरा और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह यात्रा सैकड़ों वर्षों से निरंतर निकाली जाती रही है। प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान जगन्नाथ मेला महोत्सव की ऐतिहासिक,धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना तथा उनमें अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता,सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube