दिल्ली में छात्र आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ (अलवर) का समर्थन, पुलिस कार्रवाई की निंदा।
By Shubh Bhaskar ·
22 Jul 2026 ·
15 views
दिल्ली में छात्र आंदोलन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ (अलवर) का समर्थन, पुलिस कार्रवाई की निंदा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-राजगढ़- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शाखा राजगढ़ (अलवर) ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार से छात्रों पर की जा रही पुलिस कार्यवाही तत्काल रोकने की मांग की है।
भाकपा राजगढ़ शाखा के सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा (एडवोकेट) ने जारी बयान में कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करना और आंसू गैस के गोले छोड़ना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन स्थल पर लगे टेंट-तंबू हटाए गए तथा छात्रों को जंतर-मंतर से हटाने के लिए लगातार बल प्रयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि छात्र पिछले 25–30 दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं और 20 जुलाई को प्रस्तावित संसद मार्च पहले से घोषित कार्यक्रम था। उनके अनुसार, एक ओर सरकार के मंत्री छात्रों से वार्ता कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न कर रही है।
भाकपा ने अपने बयान में कहा कि सरकार को आंदोलन का समाधान संवाद और वार्ता के माध्यम से निकालना चाहिए। पार्टी का कहना है कि वार्ता प्रक्रिया जारी रहने के दौरान किसी भी प्रकार की दमनात्मक कार्यवाही से बचना चाहिए। साथ ही सरकार से छात्रों पर हो रही पुलिस कार्यवाही तत्काल रोकने और लोकतांत्रिक तरीके से उनकी मांगों पर विचार करने की मांग की गई है।
*भाकपा राजगढ़ (अलवर) के सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा* ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और सरकार को इस अधिकार का सम्मान करते हुए सकारात्मक पहल करनी चाहिए।