राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक संपन्न, होप सर्कस पर 151 दीपों से होगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य महाआरती।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jul 2026 ·
93 views
राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक संपन्न, होप सर्कस पर 151 दीपों से होगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य महाआरती।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर राजस्थान पुजारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दिनों में भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज की भव्य महाआरती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
महासंघ के पंडित विवेकानंद शर्मा ने बताया कि पहली बार राजस्थान पुजारी महासंघ के तत्वावधान में होप सर्कस पर भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज की 151 दीपों से भव्य महाआरती आयोजित की जाएगी। इस धार्मिक आयोजन में जिलेभर के पुजारी बड़ी संख्या में भाग लेंगे और सामूहिक रूप से महाप्रभु की आरती करेंगे।
उन्होंने बताया कि महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। महासंघ ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से इस आयोजन में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
बैठक में महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य सहित मोनू पंडित,महेश चंद शर्मा, योगानंद शर्मा,कंचन शर्मा, रघुवीर स्वामी,दिनेश शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर,राजेंद्र शर्मा,सतीश शर्मा,योगेश शर्मा, रमाकांत शर्मा,राजेश शर्मा, गोपाल शर्मा,पंडित देवराज शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें।