श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में श्री राजर्षि अभय समाज प्रस्तुत करेगा श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jul 2026 ·
31 views
श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में श्री राजर्षि अभय समाज प्रस्तुत करेगा श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
अलवर शहर में 22 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा में श्री राजर्षि अभय समाज भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएगा। संस्था की ओर से रथ यात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता,लक्ष्मण एवं हनुमान जी के स्वरूपों से सुसज्जित श्री राम दरबार की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की जाएगी।
यह रथ यात्रा बुधवार, 22 जुलाई को सुभाष चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से सायं 6 बजे प्रारंभ होगी। संस्था के कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में श्री राम दरबार के दिव्य स्वरूप धारण कर श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश का प्रसार करेंगे।
संस्था के प्रचार मंत्री पंडित देवराज शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा में संस्था के सभी पदाधिकारी,सदस्य,कलाकार एवं स्वयंसेवक एकत्रित होकर उत्साहपूर्वक भाग लेंगे और भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को भव्य एवं आकर्षक बनाने में अपना योगदान देंगे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से रथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।