ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ, 21 से 29 जुलाई तक होंगे धार्मिक आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 21 Jul 2026 · 29 views
श्रीराम कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ शुभारंभ,
21 से 29 जुलाई तक होंगे धार्मिक आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत सालोली स्थित यज्ञशाला बुचपुरी में मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 21 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कथा को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
शुभारंभ के अवसर पर प्रातः 8:15 बजे यज्ञशाला बुचपुरी से भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा का वाचन पंडित संतोष शास्त्री (इमेजिन पैंथर्स,बांदीकुई) द्वारा किया जाएगा। *कार्यक्रम का सान्निध्य* श्री श्री 1008 श्री नारायणदास जी महाराज के पावन सान्निध्य में रहेगा।
आयोजन समिति के अनुसार नौ दिवसीय कथा में भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रमुख प्रसंगों—राम जन्मोत्सव, सीता-राम विवाह, वनवास, लंका दहन, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, रावण वध तथा राम राज्याभिषेक—का भावपूर्ण वर्णन एवं मंचन किया जाएगा।
29 जुलाई को हवन, पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ श्रीराम कथा का समापन होगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
यह आयोजन ग्राम पंचायत सालोली तथा क्षेत्र के सालोली, बुचपुरी, ईशवाना एवं खिरखड़ी (तहसील रैणी, जिला अलवर) के ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मंच संचालन हेमंत दीवान बबेली करेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube