कुएं में बछड़े को बचाने उतरे चार गौ रक्षकों की जहरीली गैस से मौत, शोक की लहर।
By Shubh Bhaskar ·
21 Jul 2026 ·
17 views
कुएं में बछड़े को बचाने उतरे चार गौ रक्षकों की जहरीली गैस से मौत, शोक की लहर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- झज्जर- बृजवासी गौरक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा बताया कि हरियाणा के झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में बछड़े को बचाने के प्रयास के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार एक बछड़ा कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए दलवीर (41), नरेंद्र (41), मोनू (37) तथा एक प्रवासी मजदूर राम एक-एक कर कुएं में उतरे, लेकिन कुएं के भीतर मौजूद जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी बेहोश हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद चारों के शव कुएं से बाहर निकाले गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गौ सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले ऐसे लोगों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी, जीव-जंतु प्रेमी व सर्प मित्र मुकेश सैनी, राष्ट्रीय ब्रज प्रांत अध्यक्ष गौ पुत्र जोगेंद्र सिंह चौधरी उर्फ कालू जाट ने भी घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इस हादसे से देशभर के गौ सेवकों और गौ रक्षकों में शोक की लहर है।