भारत विकास परिषद 'उदय' ने किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आगाज*
By Shubh Bhaskar ·
21 Jul 2026 ·
33 views
*भारत विकास परिषद 'उदय' ने किया गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का आगाज*
राकेश जैन /राजस्थान उदयपुर
भारत विकास परिषद उदय शाखा की ओर से आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिरण मगरी सेक्टर 4 में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना सभा में किया गया। शाखा प्रवक्ता सुनील गांग ने बताया कि सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्या विंसी चाकू द्वारा परिषद सदस्यों का स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक मंगल जैन द्वारा किया गया। प्रांतीय पर्यावरण संयोजक संतोष जैन ने भारत विकास परिषद तथा इसके कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी दी। शाखा के वरिष्ठ सदस्य महावीर प्रसाद जैन ने गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कार टीम सदस्या मधु मित्तल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। श्रेष्ठ शिक्षिका के रूप में सरिता मंडोवरा को उपरना, शाल ओढाकर तथा सर्टिफिकेट,नारियल प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ छात्र के रूप में गौरव रजक कक्षा 11 तथा अंजली जोशी कक्षा 11 का ऊपरना ओढ़ाकर,उपहार, सर्टिफिकेट तथा "भारत को जानो" पुस्तक प्रदान कर सम्मानित किया गया। उप प्राचार्या मंजू चौधरी ने परिषद सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा संपर्क टीम सदस्या मंजू जैन ने कहानी के माध्यम से गुरु की महिमा बताते हुए विद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में 250 विद्यार्थी 7 शिक्षक तथा 20 अभिभावक उपस्थित रहे।