ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

By Shubh Bhaskar · 20 Jul 2026 · 42 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

उतरौला के शालीमार लॉन में गरिमापूर्ण समारोह, 38 हिंदू रीति से और 10 जोड़ों का निकाह संपन्न

सम्वाददाता संतोष कुमार

उतरौला (बलरामपुर), 20 जुलाई। उत्तर प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को तहसील उतरौला स्थित शालीमार लॉन में भव्य एवं गरिमापूर्ण सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुल 48 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें 38 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तथा 10 जोड़ों का निकाह इस्लामिक परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया गया।

जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में आयोजित इस समारोह में सामाजिक समरसता, सौहार्द और धार्मिक परंपराओं का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवविवाहित दंपतियों को शुभाशीष देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना की।

समारोह के दौरान वर-वधू एवं उनके परिजनों के लिए पंजीकरण, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, भोजन, विद्युत, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा और स्वच्छता सहित सभी आवश्यक सुविधाएं सुव्यवस्थित ढंग से उपलब्ध कराई गईं। विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानजनक वातावरण में संपन्न कराना तथा शासन की ओर से निर्धारित आर्थिक एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। यह योजना सामाजिक समानता, महिला सशक्तिकरण और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

समारोह में विधायक उतरौला के प्रतिनिधि, गैड़ास बुजुर्ग के प्रमुख श्री राकेश, रेहरा के प्रमुख प्रतिनिधि, प्रमुख उतरौला, नगर पालिका परिषद उतरौला के अध्यक्ष, नोडल अधिकारी एवं परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास विभाग विवेकानंद मिश्रा, विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के अंत में नवविवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन बिताने की कामना की

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube