दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
By Shubh Bhaskar ·
20 Jul 2026 ·
64 views
दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, देवीपाटन मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
21 जुलाई की शाम तुलसीपुर पहुंचेंगे, 22 जुलाई की सुबह शासकीय हेलीकॉप्टर से होंगे रवाना
सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ 21 एवं 22 जुलाई 2026 को जनपद बलरामपुर के प्रस्तावित दौरे पर रहेंगे। जारी भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 21 जुलाई (मंगलवार) को अपराह्न 4:35 बजे श्रावस्ती जनपद के इकौना स्थित सीताद्वार मंदिर प्रांगण के हेलीपैड से शासकीय हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 4:50 बजे तुलसीपुर स्थित माँ पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से 4:55 बजे देवीपाटन मंदिर के लिए रवाना होकर शाम 5:00 बजे मंदिर परिसर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे तथा यहीं रात्रि विश्राम करेंगे।
22 जुलाई (बुधवार) को मुख्यमंत्री सुबह 9:15 बजे देवीपाटन मंदिर से प्रस्थान कर 9:20 बजे माँ पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह शासकीय हेलीकॉप्टर से अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।