ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर के द्वारा नये अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पंवार का माला स्वागत किया गया

By Shubh Bhaskar · 20 Jul 2026 · 36 views
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर के द्वारा नये अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पंवार का माला स्वागत किया गया

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/नगर पालिका शाहपुरा में अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पंवार का माला पहनाकर जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया गया। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के यूनियन के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर एवं यूनियन के पदाधिकारी नगर पालिका स्टाफ व सफाई कर्मचारी स्टाफ ने जोरदार स्वागत किया पुष्प हार पहनाकर एवं पुष्प वर्षा करते हुए अधिशासी अधिकारी पुरुषोत्तम पंवार का स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया।जिसमें कर्मचारी एवं यूनियन का अभिनंदन एवं स्वागत को स्वीकार करते हुए अधिशासी अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने यूनियन के साथ सकारात्मक चर्चा करते हुए एवं कर्मचारियों के साथ जो भी सहायतार्थ कर्मचारियों को चाहिए वह उनकी ओर से उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ गति से कर्मचारियों के साथ हर मुश्किल के साथ खड़े रहने का वादा किया है और यह कहां है की हमारे नगर वासी और शहर व्यवस्था में सफाई कर्मचारी स्टाफ और नगर पालिका स्टाफ एवं स्वयं अधिशासी अधिकारी मिलकर शाहपुरा वासियो के हित के लिए हर समय सेवा भाव से खड़े रहेंगे। जिस पर यूनियन के जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार घूसर ने भरोसा दिलाया है कि देश में हम जिस राज्य में रहते हैं और जिस जिले में और जिस नगर पालिका में रहते हैं वह गांव हमारी मातृभूमि हमारी जान से प्यारी है और यहां के नगर वासी हमारे दिलों बसते है। हम हर संभव प्रयास नगर वासियों की सेवा में लगाते हैं। यहां तक कि हम हमारे परिवार के सदस्य लाकर भी हम नगर की सेवा के लिए सहयोग करते हैं। अधिशासी अधिकारी को बताते हुए कहा हम हर समय शहर वासियों की सेवा के लिए नगर हितार्थ के लिए आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। हर समय किसी भी विषम परिस्थितियां हो हम सभी स्वच्छता सैनिक के रूप में आपके साथ खड़े रहेंगे। जिस पर अधिशासी अधिकारी ने भी भरोसा दिलाया है कि हम सब मिलकर संपूर्ण जनता का कार्य हितार्थ में अपना योगदान देंगे जिससे नगर वासियों का भला हो सके। मीटिंग और स्वागत सम्मान शांतिपूर्ण रूप से मनाया गया और सोहार्द पूर्ण रुप से मीटिंग संपन्न हुई। अधिशासी अधिकारी एवं कर्मचारी यूनियन के साथ स्वागत करता पुष्पेंद्र कुमार, भारत कुमार वैष्णव, संस्थापन शाखा के एवं नगर पालिका के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हंसराज गुर्जर, त्रिलोक शंकर नगर अध्यक्ष ,कालू लाल जमादार ,अमित कुमार ,उत्तम घुसर, सोनू घुसर ,विकास घुसर ,विकास शर्मा, हेमंत पोंड्रीक, कुंदन लाल मीणा ,गंगासार, राजेश, सीताराम, घीसू लाल, आजाद ,कुशल, अशोक ,विजेंद्र, राकेश , दिनेश कुमार लोट, मुकेश,संदीप,राधा बाई, गोपाल लाल धाकड़, राधाकृष्ण आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार पहनाकर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत सम्मान किया!

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube