डॉ. शक्ति सिंह चौधरी बने राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के अलवर जिला अध्यक्ष। चिकित्सा अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, मालाखेड़ा में होगा स्वागत समारोह।
By Shubh Bhaskar ·
20 Jul 2026 ·
3 views
डॉ. शक्ति सिंह चौधरी बने राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के अलवर जिला अध्यक्ष।
चिकित्सा अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, मालाखेड़ा में होगा स्वागत समारोह।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- राजस्थान आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ ने डॉ. शक्ति सिंह चौधरी को अलवर जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश एवं जिले के चिकित्सा अधिकारियों में खुशी का माहौल है और सभी ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
चिकित्सा अधिकारियों ने विश्वास जताया कि डॉ. चौधरी के नेतृत्व में जिले में आयुर्वेद चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा मिलेगी। साथ ही चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं के समाधान तथा जनस्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सकारात्मक कार्य होंगे।
शिक्षाविद मूलचंद चौधरी ने बताया कि सभी वरिष्ठजनों एवं साथियों के सहयोग और आशीर्वाद से उनके पुत्र डॉ. शक्ति सिंह चौधरी को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। उन्होंने इस नियुक्ति के लिए प्रदेश एवं जिले के समस्त चिकित्सा अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
वहीं, मालाखेड़ा के पूर्व अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने भी डॉ. चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए बताया कि उनके मालाखेड़ा आगमन पर सर्व समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा।