राजगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा की मासिक बैठक संपन्न, दिल्ली रैली, निकाय चुनाव और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा।
By Shubh Bhaskar ·
20 Jul 2026 ·
11 views
राजगढ़ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा की मासिक बैठक संपन्न, दिल्ली रैली, निकाय चुनाव और स्थानीय समस्याओं पर हुई चर्चा।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) शाखा राजगढ़ की मासिक बैठक शाम सात बजे 19 जुलाई 2026 को ब्राह्मण धर्मशाला, राजगढ़ में कामरेड शिवलाल सैनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में ०5 जुलाई को आयोजित जिला काउंसिल अलवर की बैठक में पारित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठनात्मक गतिविधियों एवं जनहित के मुद्दों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक में ०1 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले प्रदर्शन एवं रैली में शामिल होने वाले पार्टी सदस्यों का चयन किया गया। साथ ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत ०6अगस्त से15 अगस्त 2026 तक आमजन की समस्याओं को लेकर विभिन्न जनसंपर्क एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
आगामी नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कम से कम 20 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारने की रणनीति पर सहमति व्यक्त की।
बैठक में राजगढ़ कस्बे के पुराने पुलिस स्टेशन परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक,अलवर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इससे कस्बे में बढ़ रही नशाखोरी, चोरी की घटनाओं तथा सुनसान स्थानों पर होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और असामाजिक तत्वों में कानून का भय बनेगा।
इसके अतिरिक्त विद्युत विभाग द्वारा बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती तथा बार-बार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर शीघ्र कार्यवाही की मांग की जाएगी।
बैठक में कामरेड मनोज कुमार बोहरा (एडवोकेट), रामजीलाल सैनी,शिवलाल सैनी,मोहनलाल शर्मा, अवतार विजय,गीतेश्वर गौड़, दिनेश चेयरवाल,श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी,रमेश सोनी,सुनील दत्त शर्मा सहित अन्य पार्टी सदस्य उपस्थित रहे।