ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील।

By Shubh Bhaskar · 20 Jul 2026 · 20 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने की अपील।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज ने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सहयोग का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूरे भारत में निस्वार्थ भाव से 24 घंटे गौ माता की सेवा, संरक्षण तथा सनातन धर्म की रक्षा के कार्यों में सक्रिय है। संगठन के सुचारु संचालन एवं विस्तार के लिए सभी कार्यकर्ताओं से प्रतिदिन कम से कम एक रुपये का स्वैच्छिक सहयोग देने की अपील की गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नए कार्यकर्ताओं को संगठन का आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर एवं बिल्ला भेजने से पहले उनसे कम से कम पांच नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आग्रह किया गया है, जिससे सामग्री कोरियर के माध्यम से भेजने में सुविधा हो।
संगठन में सदस्यता के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आधार कार्ड की प्रति, एक पासपोर्ट आकार का फोटो, मोबाइल नंबर, इच्छित पद तथा 351 रुपये सदस्यता शुल्क संगठन के हेल्पलाइन नंबर 9568576382 पर आवश्यक विवरण भेजने को कहा गया है। सदस्यता शुल्क राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गौ पुत्री रनिया सिंह धाकरे के पेमेंट नंबर 9258311537 पर जमा करने का अनुरोध किया गया है। इसके बाद संगठन की ओर से आई-कार्ड एवं अन्य आवश्यक सामग्री कोरियर के माध्यम से सदस्य के पते पर भेजी जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube