ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कैंसर से बचाव एवं उपचार पर डॉ. मनोज महाजन की 12वीं मासिक वार्ता

By Shubh Bhaskar · 05 Jan 2026 · 100 views
कैंसर से बचाव एवं उपचार पर डॉ. मनोज महाजन की 12वीं मासिक वार्ता
दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा राजस्थान उदयपुर विज्ञान समिति के डी.एस. कोठारी संस्थान एवं विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मासिक व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत डॉ. मनोज महाजन, निदेशक—ऑन्कोलॉजी विभाग, पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय द्वारा कैंसर से बचाव एवं उपचार विषय पर एक विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक वार्ता प्रस्तुत की गई।
डॉ. महाजन ने कैंसर रोग के पाँच प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वस्थ जीवनशैली, नियमित शारीरिक व्यायाम एवं संतुलित आहार कैंसर से बचाव में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में कैंसर एक गंभीर एवं व्यापक स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है, किंतु प्रारम्भिक अवस्था में जांच एवं निदान द्वारा इस रोग को प्रभावी रूप से नियंत्रित किया जा सकता है। प्रथम एवं द्वितीय चरण में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना अत्यधिक बढ़ जाती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आई.एल. जैन, वरिष्ठ फिजिशियन ने की।
डी.एस. कोठारी संस्थान के अध्यक्ष इंजी. आर.के. चतुर एवं कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने वक्ता का स्वागत किया।विज्ञान समिति के अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कैंसर की समय पर पहचान एवं जन-जागरूकता पर अपने विचार रखे।
डॉ. के.पी. तलेसरा ने डॉ. महाजन का परिचय दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन संस्था के महासचिव इंजी. एम.पी. जैन ने किया।
बायोकेमिस्ट व मीडिया प्रभारी प्रो. डॉ. विमल शर्मा ने कहा की “कैंसर से संघर्ष का सबसे प्रभावी हथियार है—जागरूकता, समय पर जांच और अनुशासित जीवनशैली।”
कार्यक्रम में डॉ. आर.के. गर्ग, डॉ. मुनीश गोयल आई.ए.एस. डॉ. के.एल. तोतावत, डॉ. सुजान सिंह, इंजी. अशोक जैन, इंजी. आर.के. नेभनानी, श्रीमती रेणु भंडारी, इंजी. आर.के. खोखावत, श्रीमती मधु मित्तल एवं इंजी. गौरांग शाह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

More News

नशे के साम्राज्य पर कोटा ग्रामीण पुलिस का 'प्रहार': 5000 का इनामी अंतर्राज्यीय ड्रग तस्कर मम्मू गिरफ्तार।
शाहपुरा में भाजपा का स्वच्छता अभियान, वार्ड 18,19 में कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने भीलवाड़ा पुलिस को थमाया नोटिस, उत्पीड़न के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट आसपा के पूर्व प्रदेश सचिव पर मारपीट के आरोप पर भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को थमाया नोटिस
डॉ अंबेडकर विचार मंच की कार्यकारिणी गठित,मेघवंशी अध्यक्ष ,रेगर उपाध्यक्ष बने
भाव शुद्ध तो घर का पानी भी गंगाजल, चरण उसके छुना जिसका आचरण अच्छा- पंडित प्रदीप मिश्रा
गौ सम्मान आह्वान अभियान बैठक का आयोजन
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube