ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मिशन शक्ति के तहत बलरामपुर में 2 पारिवारिक विवादों का निस्तारण

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 31 views
मिशन शक्ति के तहत बलरामपुर में 2 पारिवारिक विवादों का निस्तारण


परिवार परामर्श केंद्र की पहल से दो बिखरते परिवार फिर हुए एक


आपसी समझौते से सुलझे वैवाहिक विवाद, सौहार्दपूर्ण जीवन का लिया संकल्प



सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 19 जुलाई। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र में आयोजित बैठक में दो पारिवारिक विवादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कराया गया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में आयोजित बैठक में पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच आपसी संवाद और मध्यस्थता के माध्यम से सुलह-समझौता कराया गया।

दोनों पक्षों ने अपने मतभेद समाप्त कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने और नई शुरुआत करने की सहमति व्यक्त की। परामर्शदाताओं ने दंपतियों को आपसी विश्वास, सहयोग और बड़ों के सम्मान के साथ पारिवारिक जीवन व्यतीत करने की सलाह दी।

इस दौरान परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दूबे, तनवीर जहां, वंदना मिश्रा, थाना प्रभारी पूनम यादव, महिला आरक्षी ज्योति, पूजा, मनीषा वर्मा एवं गुलअफशां बानों का विशेष योगदान रहा।

निस्तारित मामलों में रुकसाना खातून बनाम मैनुद्दी (थाना कोतवाली गैसड़ी) तथा सोनम बनाम अतुल कुमार (थाना सादुल्लानगर) के प्रकरण शामिल रहे।

बलरामपुर पुलिस की यह पहल पारिवारिक सौहार्द बनाए रखने और नारी सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास मानी जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube