पंच गौरव ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले*
By Shubh Bhaskar ·
19 Jul 2026 ·
17 views
*पंच गौरव ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुए रोमांचक मुकाबले*
सलूम्बर,19 जूलाई।राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पंच गौरव के अंतर्गत एक जिला एक खेल में चयनित कबड्डी खेल में जिले के अधिक से अधिक बालक/बालिका खिलाड़ियों को जोड़ने और अवसर प्रदान करने के साथ अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन के निर्देशानुसार समस्त पंचायत समितियो में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय पंच गौरव कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 18-19 जुलाई को किया गया।
जिला खेल अधिकारी अशोक चौधरी ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिताओं में-
सेमारी :-बालक 17, बालिका-03
सलूम्बर:-बालक-26, बालिका-07
सराड़ा:- बालक-20, बालिका-10
झल्लारा:-बालक-21, बालिका-06
जयसमंद:- बालक -16, बालिका- 05
लसाडिया;- बालक-11 बालिका- 04
टीमो द्वारा उत्साहपूर्वक भाग लिया । तथा खेल भावना का परिचय देते हुए आयोजन को सफल बनाया ।
अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ श्री दिनेश राय सापेला ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई रविवार को लवकुश शिक्षण संस्थान में किया जाएगा जिसमे ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की पुरुष/ महिला वर्ग की विजेता एवं उपविजेता टीमों के 400 खिलाड़ी प्रशिक्षक निर्णायक एवं जन प्रतिनिधि कुल भाग लेंगे ।
समस्त विकास अधिकारीयो को ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के समस्त रिकॉर्ड मय परिणाम शीघ्र खेल विभाग में जमा करवाने के निर्देश जारी किए हे ताकि आगामी आयोजन को व्यवस्थित किया जा सके ।
जिला स्तरीय आयोजन के लिए सभी टीमों की सूचना निर्धारित प्रारूप में मय जन्म प्रमाण पत्र (10 वी की मार्कशीट एवं आधार कार्ड)दिनांक 22 जुलाईतक भेजने हेतु कहा गया हे ।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में टीमों को आयोजन स्थल तक लाने एवं ले जाने की व्यवस्था ग्राम विकास अधिकारी द्वारा की जाएगी । खिलाड़ियों को नाश्ता एवं दोपहर का भोजन आयोजन कमेटी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
खेल अधिकारी श्री चौधरी ने बताया कि सभी भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा ।
--0--