ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घर में घुसे ०9 फीट लंबे इंडियन रैट स्नेक का सफल रेस्क्यू, 45 मिनट की मशक्कत के बाद जंगल में छोड़ा!

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 9 views
घर में घुसे ०9 फीट लंबे इंडियन रैट स्नेक का सफल रेस्क्यू, 45 मिनट की मशक्कत के बाद जंगल में छोड़ा!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- बांदीकुई के वार्ड नंबर 23 में शनिवार सुबह एक पक्के मकान की बाउंड्री के पास करीब ०9 फीट लंबा इंडियन रैट स्नेक (धामन) दिखाई देने से पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। घटना की सूचना सुबह करीब ०9 बजे वन्यजीव रेस्क्यू एक्सपर्ट, गौसेवक एवं सर्प मित्र मुकेश कुमार सैनी को दी गई।
सूचना मिलते ही मुकेश कुमार सैनी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद सांप को उसके प्राकृतिक आवास के अनुरूप सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।
इस रेस्क्यू अभियान में प्रियव्रत शर्मा,नवनीत पाठक एवं सर्प मित्र मुकेश कुमार सैनी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुकेश कुमार सैनी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी सांप या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें, ताकि वन्यजीव और लोगों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने बताया कि उनकी टीम पिछले कई वर्षों से 24 घंटे वन्यजीव संरक्षण एवं रेस्क्यू सेवा में जुटी हुई है और अब तक 15,000 से अधिक वन्यजीवों एवं सर्पों का सफल रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा चुका है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube