जगन्नाथ मेले में भारत विकास परिषद ने वितरित की पूरी-सब्जी की प्रसादी, श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ।
By Shubh Bhaskar ·
19 Jul 2026 ·
8 views
जगन्नाथ मेले में भारत विकास परिषद ने वितरित की पूरी-सब्जी की प्रसादी, श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ द्वारा रविवार को सेवा एवं समर्पण की भावना के साथ श्री जगन्नाथ जी महाराज के मेले में विशाल प्रसादी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कस्बे के ऐतिहासिक गंगाबाग में आयोजित मेले के दौरान परिषद की ओर से दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं के लिए पूरी-सब्जी की प्रसादी वितरित की गई।
मेला परिसर के समीप लगाए गए सेवा शिविर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिषद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए पूरी श्रद्धा और सेवा भाव से प्रसादी का वितरण किया। श्रद्धालुओं ने भी इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए प्रसादी ग्रहण की।
भारत विकास परिषद शाखा राजगढ़ के अध्यक्ष दिनेश सैन ने श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष तथा अनेक संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि परिषद का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों में सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिससे सामाजिक समरसता और सेवा की भावना को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर अध्यक्ष दिनेश सैन,राजेश शर्मा (ठेकेदार), लोकेश रावत,सचिव दीपक विजय,कोषाध्यक्ष पारस गुप्ता,राजीव जैन,मनीष खंडेलवाल,रघुनंदन शर्मा, राजकुमार गुप्ता,रश्मि विजय, पूर्व अध्यक्ष पदमा गोयल, पूर्णिमा सैन,शुभम खंडेलवाल,गिरिराज खंडेलवाल (हरनेर वाले), रामहरि शर्मा,सुनीता शर्मा, मीना विजय,संचित भांगला, राजेंद्र विजय,अशोक विजय, नरेंद्र शर्मा (गोठ वाले) सहित भारत विकास परिषद के अनेक पदाधिकारी,सदस्य एवं स्थानीय समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने तथा प्रसादी वितरण में सक्रिय सहयोग दिया।
यह सेवा शिविर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर परिषद के इस सेवा कार्य की सराहना की।