दुबई और कोलकाता के इत्र से महकेगा जगन्नाथ दरबार, वृंदावन की शाही पोशाक में आज होगा वरमाला महोत्सव।
By Shubh Bhaskar ·
19 Jul 2026 ·
6 views
दुबई और कोलकाता के इत्र से महकेगा जगन्नाथ दरबार, वृंदावन की शाही पोशाक में आज होगा वरमाला महोत्सव।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- राजगढ़ कस्बे के ऐतिहासिक गंगाबाग में आयोजित श्री जगन्नाथ मेला महोत्सव के चौथे दिन रविवार को धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। ठिकाना दादू पंथी के महंत प्रकाशदास महाराज श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी महाराज को स्नेह भोज का निमंत्रण देने जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के महंत एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री, महंत पूरण दास महाराज, पंडित रोहित शर्मा तथा मेला समिति के पदाधिकारियों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया।
इससे पूर्व ठिकाना गंगाबाग के महंत प्रकाश दास महाराज साधु-संतों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैंड-बाजों की अगुवाई में जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ जी को बारातियों सहित स्नेह भोज एवं विवाह महोत्सव में पधारने का निमंत्रण देकर भेंट-न्यौछावर अर्पित की। वधू पक्ष की ओर से ठिकाना गंगाबाग में स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लक्ष्मी नारायण गोयल,संजय राजस्थानी,वीरेंद्र दाधीच, कांति चंद शर्मा,पवन सिंह नरूका,मूलचंद शर्मा, नंदकिशोर सैनी,मुकेश शर्मा, सुनील गुप्ता,लक्ष्मण सिंह राजपूत,श्यामलाल मीणा, राजेश यादव,ललयाराम सैनी, भगवान सहाय सैनी, भारतलाल सैनी, सत्यनारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा तथा महंत प्रकाश दास महाराज के उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज,श्रमजीवी पत्रकार संघ व वाइस आफॅं मिडिया के तहसील उपाध्यक्ष व अन्य संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
रविवार को मेले में उमड़ी भारी भीड़
रविवार को अवकाश होने के कारण मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही कस्बे एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ जी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने ड्रेगन ट्रेन,चकरी, विभिन्न झूलों और सर्कस का आनंद लिया,जबकि महिलाओं ने मनिहारी,सौंदर्य प्रसाधन एवं घरेलू उपयोग की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की। चाट-पकौड़ी, पानी-पताशे और मिठाइयों की दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। मेरे मे भारत विकास परिषद द्वारा श्रद्धालुओं को पुरी सब्जी का प्रसाद वितरित किया,धर्मार्थ संस्था व ब्राह्मण समाज सहित अनेक श्रद्धालुओं ने प्याऊ लगाकर ठंडे मिठे शरबत पानी की व्यवस्था की। शाम को सैकड़ों श्रद्धालुओं ने संध्या आरती में भाग लेकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया और पूरा मेला परिसर "जय जगदीश हरे" के जयघोष से गूंज उठा।
*आज शाम निकलेगी माता जानकी की भव्य सवारी*
जगन्नाथ मंदिर के महंत एडवोकेट पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि सोमवार को शाम ०6 बजे चौपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से माता जानकी की भव्य सवारी गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गंगाबाग मेला स्थल पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु महिलाओं द्वारा माता जानकी का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी।
इसके बाद रात्रि 8:15 बजे भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी का भव्य वरमाला एवं कन्यादान महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
दुबई और कोलकाता के इत्र से महकेगा दरबार
इस वर्ष वरमाला महोत्सव को विशेष भव्यता प्रदान की गई है। भगवान श्री जगन्नाथ और माता जानकी फूल बंगला झांकी में भक्तों को दिव्य दर्शन देंगे। दिल्ली से विशेष रूप से 11-11 फीट लंबी दो भव्य वरमालाएं मंगवाई गई हैं। भगवान के श्रृंगार के लिए दुबई का विशेष इत्र और कोलकाता का प्रसिद्ध इत्र मंगाया गया है, जिससे पूरा जगन्नाथ दरबार सुगंधित होगा। वहीं भगवान श्री जगन्नाथ एवं माता जानकी वृंदावन से तैयार होकर आई विशेष शाही पोशाक धारण कर अलौकिक स्वरूप में भक्तों को दर्शन देंगे।