ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज।

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 9 views
शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की बाइक चोरी, मामला दर्ज।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- कोटा- कोटा दादाबाड़ी थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, नितेश कुशवाह (21) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 23 जून 2026 को दादाबाड़ी स्थित पालीवाल जैन भवन में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। उसने अपनी सिल्वर रंग की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर RJ20WS5804) भवन के बाहर खड़ी की थी।
समारोह समाप्त होने के बाद जब वह बाहर आया तो उसकी बाइक मौके से गायब थी। काफी तलाश करने के बावजूद मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला। चोरी हुई बाइक की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।
घटना के बाद पीड़ित ने दादाबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक वहीद अहमद को सौंपी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ चोर की तलाश में जुटी हुई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube