ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भिवाड़ी के ०8 छात्रों ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने जताया गर्व!

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 11 views
भिवाड़ी के ०8 छात्रों ने NEET UG 2026 में लहराया परचम, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने जताया गर्व!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- भिवाड़ी- परीक्षा तैयारी के क्षेत्र में अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के भिवाड़ी सेंटर के ०8 छात्रों ने NEET UG 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल की हैं। संस्थान ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।
संस्थान के अनुसार, डीएलपी छात्र मीत श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 855 प्राप्त कर भिवाड़ी सेंटर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा करण सिंह (AIR 1616), कुमारी रजनी बाला (AIR 3511), देव कुमार (AIR 8493), कृषिका, पाल्मि,विनीत भारद्वाज (AIR 13871) तथा प्रियक्ष (AIR 21094) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान और क्षेत्र का नाम रोशन किया।
AESL ने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर भी उसके छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के ०4 छात्र टॉप-10, 18 छात्र टॉप-50 और 41 छात्र टॉप-100 में शामिल हुए हैं। यह सफलता संस्थान की छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धति,अनुभवी फैकल्टी,व्यापक अध्ययन सामग्री,नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और तकनीक आधारित शिक्षण प्रणाली का परिणाम है।
सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनके लिए सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने अपने माता-पिता के विश्वास और आकाश के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। छात्रों ने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट,विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण,डाउट सॉल्विंग सेशन और अनुशासित अध्ययन ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।
AESL के रीजनल डायरेक्टर डॉ. यशपाल ने कहा कि छात्रों की यह उपलब्धि पूरे आकाश परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का अनुशासन, निरंतर अभ्यास और सीखने का जज्बा उन्हें सफलता तक लेकर गया। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने बताया कि AESL का इंटीग्रेटेड लर्निंग इकोसिस्टम विशेषज्ञ फैकल्टी,वैज्ञानिक रूप से तैयार अध्ययन सामग्री,टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षण,नियमित मूल्यांकन, AI आधारित परफॉर्मेंस एनालिटिक्स और व्यक्तिगत मेंटरिंग के माध्यम से छात्रों को NEET जैसे प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। देशभर में अपने सेंटरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संस्थान हर वर्ष लाखों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube