ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

धारदार हथियार से घायल नंदी का गौ रक्षक दल ने किया रेस्क्यू, उपचार के बाद सुरक्षित छोड़ा।

By Shubh Bhaskar · 19 Jul 2026 · 12 views
धारदार हथियार से घायल नंदी का गौ रक्षक दल ने किया रेस्क्यू, उपचार के बाद सुरक्षित छोड़ा।

(माचाड़ीअलवर):- बांदीकुई- ग्राम पीछुपाड़ा कला स्थित टोल टैक्स के पास एक बड़े कद के काले रंग के नंदी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिलने पर गौ रक्षक दल बांदीकुई ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उसका सफल रेस्क्यू किया। बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने नंदी पर धारदार हथियार से हमला कर उसके पिछले हिस्से को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल नंदी दर्द से कराहते हुए लहूलुहान अवस्था में इधर-उधर भटक रहा था।
सूचना मिलते ही गौ रक्षक दल की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद उसका प्राथमिक उपचार कर आवश्यक देखभाल की गई तथा स्वस्थ होने पर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
इस गौ सेवा अभियान में मोहित पंडित (पीछुपाड़ा कला), राघव बाना (लिखली), अमित गुर्जर (बावनपाड़ा), वन्यजीव रेस्क्यू एक्सपर्ट एवं जीव जंतु प्रेमी सर्प मित्र मुकेश सैनी (बांदीकुई), लोकेश बैरवा, गगन बाना (सुनगाड़ी), मोहित, सुनील, भारत, केशव सहित अन्य गौसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
गौ रक्षक दल बांदीकुई ने बताया कि टीम गौवंश के साथ-साथ मॉनिटर लिजर्ड, सांप सहित अन्य वन्यजीवों का भी निःशुल्क एवं निस्वार्थ भाव से रेस्क्यू कर उन्हें आबादी से दूर सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ती है। दल ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं कोई घायल या संकट में फंसा बेजुबान पशु अथवा वन्यजीव दिखाई दे तो तुरंत गौ रक्षक दल को सूचना दें। उन्होंने कहा कि "एक कॉल किसी बेजुबान जीव की जान बचा सकता है।" साथ ही लोगों से वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की भी अपील की गई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube